दिल्ली-दिल्ली की जामा मस्जिद में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर भी वहां मौजूद रहे। दिल्ली की जामा मस्जिद में भारी विरोध प्रदर्शन के बीच जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी मस्जिद में हैं। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को आज जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक विरोध मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई। देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी है। रामपुर में सांसद आजम खां व अन्य सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्वाचल के वाराणसी, मऊ, भदोही और प्रयागराज में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए
कालबुर्गी में एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि एहतियाती उपायों के तहत, स्थानीय पुलिस को सहायता देने के लिए कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया है। नमाज पढ़ने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। चौकसी बढ़ा दी गई है।